मुंह और नाक दबाकर किया बेहोश, फिर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया पति का कत्ल

Written by

in

रेवाड़ीः हरियाणा के रेवाड़ी में असलवास गांव के पास नहर में 21 साल के मोनू का शव मिलने के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, मोनू की हत्या उसकी पत्नी तन्नू के कहने पर उसके प्रेमी सोनू और उसके साथियों ने की थी। आरोपी ने पहले युवक का मुंह और नाक दबाकर और गला घोंटकर उसे बेहोश कर दिया, और फिर हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए उसे नहर में फेंक दिया। उन्होंने उसकी एक्टिवा भी नहर के पास खड़ी की थी। शुरू में पुलिस इस मामले की जांच आत्महत्या के तौर पर कर रही थी, लेकिन पत्नी का व्यवहार संदिग्ध लगा।

पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने अब मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के एक साथी को गिरफ़्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सोनू और उसके अन्य साथियों को गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फोन में मिले मैसेज से मोनू की पत्नी तन्नु और उसके प्रेमी सोनू की साजिश का राज सामने आया था। 11 जून को जब परिवार को मोनू का फोन मिला, तो उसका पूरा डेटा डिलीट मिला। डेटा रिकवर करने पर मोनू के फोन से पत्नी तन्नु के साथ बातचीत और प्रेमी सोनू के साथ चैट के मैसेज मिले। जिसके बाद परिवार को पत्नी पर शक हुआ और पुलिस पूछताछ में पत्नी ने प्रेमी के साथ रची साजिश से मर्डर तक का पूरा सच उगल दिया।

गांव कसोली निवासी तन्नु और ढाणी जड़थल निवासी मोनू की शादी तीन साल पहले हुई थी। पहली बार इसी साल 20 अप्रैल को सुसराल आई। दो बार में करीब 20 दिन पति के साथ रही। तीसरी बार आने से पहले फोन कर 8 जून को पति को अपने गांव बुलाकर प्रेमी से उसकी हत्या करवा दी। तन्नु ने मिलने के बहाने फोन कर अपने पति को बुलाया। 8 जून की देर शाम जब मोनू पत्नी के बुलाने पर पहुंचा, तो मुंडनवास निवासी सोनू ने अपने दोस्त हरिओम और अमन के साथ मिलकर दम घोंटकर हत्या के बाद शव नहर में फेंक दिया।

आरोपियों ने बेहोश होने तक नाक और मुंह को दबाकर रखा। बेसुध होने के बाद नहर में फेंक दिया। जिससे हत्या को हादसे का रूप दिया जा सके। 10 जून को आसलवास के पास नहर में शव मिला। शरीर पर किसी प्रकार की निशान नहीं मिले। जिससे शुरू में इसे हादसा मानते हुए कसोला थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने कहा कि प्रेम प्रसंग में हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी और उसके साथी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मृतक की पत्नी और मुख्य आरोपी सोनू के एक साथी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *