यह वीडियो 28 सेकंड का है, जिसमें 2 लड़कियों के बीच सीट को लेकर घमासान देखा जा सकता है। दरअसल, लेडीज कोच में खचाखच भीड़ होती है। ऐसे में एक युवती हल्की जगह में बैठने की कोशिश करती है। ऐसे में पहले से सीट पर बैठी लडकी उसे रोकती है। बस इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो जाती है और चंद सेकंड में ये बहस हाथापाई में बदल जाती है। सीट पर बैठी लड़की खड़ी होती है और दूसरी लड़की के बाल पकड़कर खींचने लगती है और चिल्लाकर बोलती है कि मुझसे पूछा मेरी गोद में बैठने से पहले। इस बीच एक अन्य महिला आकर दोनों के बीच बीच-बचाव करवाने लग जाती है।सफर में सीट को लेकर 2 लड़कियों में हुई हाथापाई, नोंचे एक-दूसरे के बाल more info : https://t.co/60nBxdgugn#GirlsFight #FightOnTrain #viral #videoviral #SkyForceTrailer #delhimetro #GetOutRavi #YuzvendraChahal #ToxicTheMovie pic.twitter.com/nyv0FuL5st
— Encounter India (@Encounter_India) January 6, 2025
सफर में सीट को लेकर 2 लड़कियों में हुई हाथापाई, नोंचे एक-दूसरे के बाल, वीडियो वायरल

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो का नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसे साल 2025 का पहले दिल्ली मेट्रो क्लेश कहा जा सकता है! इस क्लिप में महिला कोच में दो लड़कियां सीट को लेकर बुरी तरह से एक-दूसरे के बाल नोंचती नजर आ रही है। हालांकि, घटना किसी मेट्रो लाइन की है इसकी पुष्टी नहीं हुई है। लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है।
Leave a Reply