Haryana News : Border इलाके से ड्रग्स लाकर Tricity मे सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला : एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने लाखों की हेरोइन के साथ एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुकेश कुमार (33) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हरियाणा के कैथल का रहने वाला है और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र में किराये पर रह रहा था।

एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज सौरभ रावत ने बताया कि आरोपी पाकिस्तान से ड्रग्स लाकर ट्राइसिटी में सप्लाई करता था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी चंडीमंदिर स्थित साकेत अस्पताल के पास फ्लाईओवर के नीचे एक ग्राहक को हेरोइन देने आने वाला है। सूचना के आधार पर ANC टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया।
तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से पारदर्शी पॉलीथिन में

तलाशी के दौरान आरोपी से 311 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में NDPS एक्ट की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज कर अदालत से
3 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। ताकि ड्रग्स की सप्लाई चेन और जुड़े अन्य तस्करों का पता लगाया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *