शेयर बाजार में आया भारी उछाल, निफ्टी का दोहरा शतक

Written by

in

नई दिल्लीः शेयर मार्केट में हरियाली छा गई है। सेंसेक्स 730 अंक ऊपर 77472 पर पहुंच गया है। टीसीएस के नतीजे आने के बाद इसके शेयरों पर निवेशक टूट पड़े हैं। चंद मिनटों में ही यह 3.58 प्रतिशत की छलांग लगाकर 2121 रुपये पर पहुंच गया है। इन्फोसिस में 3.52 प्रतिशत की तेजी है। एचसीएल टेक 3.32 और टेक महिंद्रा में 3.42 प्रतिशत की तेजी है। सेंसेक्स पर केवल सनफार्मा, इटरनल और एयरटेल ही लाल हैं।

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर तेजी के साथ खुले। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। टीसीएस में सबसे ज्यादा 3.78 फीसदी तेजी आई। टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, इंडिगो, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर सन फार्मा और भारती एयरटेल के शेयर गिरावट के साथ खुले।

इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले आज 0.1 फीसदी मजबूती के साथ 95.26 पर खुला। पिछले सत्र में यह 95.3875 पर बंद हुआ था। निफ्टी के शेयरों में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और टीसीएस में सबसे ज्यादा तेजी रही। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 0.7 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.6% तेजी आई। सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा 3% तेजी आई। निफ्टी मेटल और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर में सबसे ज्यादा गिरावट आई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *