किसान नेता Jagjeet Dallewal की बिगड़ी सेहत

Written by

in

संगरूर: खनौरी और शंभू बॉर्डर पर किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर एक साल से अधिक समय से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं लंबे समय से किसान नेता जगजीत डल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठे हुए है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत बिगड़ गईं। जगजीत डल्लेवाल को 103 डिग्री का बुखार हो गया। बुखार उतारने के लिए उनके माथे पर पानी की पट्टियां रखकर इसे कम करने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को डल्लेवाल की सेहत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई थी।

उनका ब्लड प्रेशर बेहद खतरनाक स्तर (176/107) तक बढ़ गया था, जिस पर डॉक्टरों में चिंता जाहिर की। किसान मोर्चे पर मौजूद चिकित्सकों की टीम लगातार डल्लेवाल के स्वास्थ्य पर निगरानी रख रही है। डॉक्टरों के अनुसार, इतने लंबे समय से जारी भूखहड़ताल के कारण उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है, और ब्लड प्रेशर का इतना अधिक बढ़ना उनकी सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी इस खबर के बाद चिंता बढ़ गई है। केंद्र सरकार के साथ चंडीगढ़ में बैठक में शामिल होंगे बाद जब खनौरी पहुंचे तो उनकी सिहत खराब होने लगी है। उल्लेखनीय है कि जब पहले 14 फरवरी को हुई बैठक के बाद भी डल्लेवाल की सेहत बिगड़ गई थी। अब डॉक्टर्स की टीम ने डल्लेवाल को अब्जर्वेशन में रखा हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *