टला हादसाः अचानक सड़क पर गिरा सदियों पुराना विशाल पेड़, देखें CCTV

Written by

in

पुणे: मानसून की भारी बारिश ने भारत के कई राज्यों में बड़े पैमाने पर मुश्किलें और खतरनाक हालात पैदा कर दिए हैं। वहीं महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, पार्वती पहाड़ी के पास मौजूद सदियों पुराना एक विशाल पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। पेड़ गिरने से कुछ पल पहले ही भागकर एक युवती बाल-बाल बच गई। हालांकि इस घटना में एक ऑटो-रिक्शा पूरी तरह पिचक गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पेड़ गिरने के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

इस दौरान एक युवती को मामूली चोटें आई है। गनीमत रही कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। दरअसल, मुंबई में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, ट्रैफिक जाम हो गया और लोकल ट्रेनों, हाई-स्पीड रेल और उड़ानों पर असर पड़ा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में अचानक आई बाढ़ से हाईवे का एक बड़ा हिस्सा बह गया, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। अधिकारियों ने लोगों से नदियों और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की आशंका वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की। ​​जम्मू-कश्मीर के बारामूला में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे सड़कें पानी और मलबे से भर गईं और अफरातफरी मच गई। अनंतनाग में बाढ़ के पानी में स्कूली बच्चे फंस गए, जिन्हें इमरजेंसी टीमों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, डोडा में चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण अधिकारियों ने चेतावनी जारी की और एसडीआरएफ टीमों को हाई अलर्ट पर रखा। पूरे भारत में भारी बारिश से लोगों की जान, बुनियादी ढांचे और परिवहन व्यवस्था पर खतरा बना हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *