Punjab News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार Alto Car, 2 नौजवानों की मौत, एक घायल

Written by

in

अमृतसरः जिले में तेज रफ्तार आल्टो कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पेड़ से कार की टक्कर में कार सवार 3 नौजवानों में से 2 की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे में एक नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में राजन भट्टी पुत्र डैनियल मजीह निवासी वडाला और बलजिंदर सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां की मौत हो गई। जबकि निशान सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी भालोवाली की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राजन ओम प्रकाश अस्पताल में नौकरी करता था, बलजिंदर सिंह किसी फैक्टरी में लगा था और निशान सिंह अमृतसर में काम करता है।

उल्लेखनीय है कि उक्त तीनों नौजवान दोस्त थे और बीती देर रात अमृतसर से घर वापस आ रहे थे। इस दरौान जब उनकी कार पिंड हमाया मोड़ पर पहुंची, तो गाड़ी की तेज रफ्तार बेकाबू होकर एक पेड़ में जा टकराई। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं राजन भट्टी और बलजिंदर सिंह मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निशान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *