ऊना के डंगोह गांव में चली गोली, एक युवक घायल; मुख्य आरोपी लाइसेंसी हथियार सहित गिरफ्तार

Written by

in

ऊना : जिला ऊना के पुलिस थाना गगरेट की पुलिस चौकी दौलतपुर के अंतर्गत गांव डंगोह में गोली चलने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ऊना IPS सचिन हिरेमठ स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके साथ SDPO अम्ब अनिल पटियाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घटना में एक व्यक्ति की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
जिला पुलिस ऊना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी को उसके लाइसेंसी हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है और नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जिला पुलिस ऊना ने आमजन से अपील की है कि घटना को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *