घर से परिवार के 4 लोगों के शव बरामद, मृतकों में 5 और 2 वर्ष के बच्चे भी शामिल

Written by

in

नई दिल्लीः बेंगलुरु में सदाशिवनगर थाना अंतर्गत आने वाले आरएमवी स्टेज 2 स्थित एक मकान में एक ही परिवार के 4 लोग मृत पाए गए हैं। मृतकों में 5 और 2 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। बेंगलुरु स्थित किराए के मकान में ये लोग रहते थे। मकान से 4 शव मिलने के पास इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लोग सुबह ही मृत पाए गए और अब तक मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। इसके बारे में पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। बेंगलुरु सिटी सेंट्रल के डीसीपी शेखर एच टेकनवर ने कहा कि मृत पाया गया परिवार यूपी के प्रयागराज का रहने वाला है। इन लोगों के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में से 38 वर्षीय अनुप कुमार यहां एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करते थे और उनकी 35 वर्षीय पत्नी राखी, 5 वर्ष की बेटी और 2 साल का बेटा भी साथ ही किराये के एक घर में रहते थे। मूल रूप से इलाहाबाद के रहने वाले अनुप कुमार एक कंसल्टिंग फर्म में नौकरी करते थे। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में मौत की कोई वजह पता नहीं चल पाई है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *