अस्पताल के बाहर हुआ खूनी खेल, कत्ल का बदला कत्ल, देखें वीडियो

Written by

in

भिवानीः हरियाणा के के बवानीखेड़ा कस्बे में अस्पताल के बाहर खूनी झड़प हो गई। जहां देर रात पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय बलजीत निवासी वार्ड नंबर 10 के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बलजीत बीमार भाभी से अस्पताल में मिलने आया था। घटना के दौरान उसका साथी मोनू भी मौनू भी मौजूद था। इस दौरान दूसरे पक्ष के 4 से 5 नौजवानों ने बलजीत और मोनू पर जानलेवा हमला कर दिया। नौजवानों ने दोनों पर लाठी, डंडों, छुरी व राड़ से हमला किया। घटना में बलजीत की मौक़े पर मौत हो गई और मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जाता है कि ये पुरानी रंजिश थी और बलजीत व मोनू ने 2020 में दूसरे पक्ष की एक महिला व पुरुष की हत्या की थी। हमलावार पहले से ही घात लगाए बैठे हुए थे। परिजनों का आरोप है कि इस खूनी वारदात के समय पुलिस व लोग खड़े देखते रहे। किसी ने कोई मदद नहीं की। वो खुद उन्हें भिवानी अस्पताल लेकर आए। मामले की जानकाीर देते हुए भतीजे राहुल नामक युवक ने बताया कि मामला पुराना है और आपसी रंजीश का है। लेकिन अब आपस में सहमती होने के बाद भी ये हमला किया गया है।

वहीं डीएसपी दलीप सिंह ने कहा कि 4 से 5 नामज़द लोगों ने मारपीट कर बलजीत की हत्या कर दी और मोनू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि बलजीत व मोनू साल 2020 में होली के दिन एक महिला व एक पुरूष की हत्या के आरोप में 20-20 साल की सजा काट रहे है। वो जेल से बैल पर आए थे। इब जिन पर हत्या का आरोप लगा है, पहले इन्हीं के पक्ष की बलजीत व मोनू ने हत्या की थी। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा। हत्या के बदले हत्या की इस वारदात से आमजन ख़ौफ़ज़दा है और क़ानून पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या आरोपियों कि गिरफ़्तारी के बाद ये हत्या का सिलसिला रूकता है या नहीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *