हरोली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 28 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे

Written by

in

10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन – शिव सिंह

ऊना,पंडित: बाल विकास परियोजना हरोली के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 7 और सहायिकाओं के 21 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सीडीपीओ हरोली शिव सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन सादे कागज पर भर के 10 अगस्त सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय हरोली में जमा करवा सकते हैं। शिव सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र भदसाली हरिजन बस्ती, भुलिया मोहल्ला भदसाली, कुठार बीत-2, हरिजन बस्ती- 1 पूबोवाल, ब्रह्मण मोहल्ला गोंदपुर जयचंद, हरोली-2 और खत्री बस्ती पंजावर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 1-1 पद भरा जाएगा। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र लोहार मोहल्ला बाथड़ी, ब्राह्मण मोहल्ला सिंगा, विदडवाल, भांडीवारा – 2, पंजुवाना – 1, मकोडगढ़, वर्तमान लोअर बढ़ेड़ा, लोहार मोहल्ला बढ़ेड़ा, अप्पर पालकवाह, वर्तमान सैंसोवाल, धर्मपुर लोअर, मिश्रा मोहल्ला दुलैहड़, ब्राह्मण मोहल्ला हीरानगर, गोंदपुर जयचंद – 3, ब्रह्मण मोहल्ला गोंदपुर जयचंद, राजपूत तरखान मोहल्ला गोंदपुर जयचंद, खरोइया मोहल्ला पंडोगा, अटावा मोहल्ला पंडोगा, अप्पर वर्तमान भदसाली, हीरा-1 और धनारू मोहल्ला ललड़ी में आंगनबाड़ी सहायिकाओं का 1-1 पद भरा जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता एवं मानदंड

सीडीपीओ हरोली शिव सिंह ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए। प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नही होनी चाहिए जिसका प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार/तहसीलदार/कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी द्वारा प्रमाणित/प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए।

ये रहेगी साक्षात्कार की प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि विज्ञापित पदों के लिए चयन कुल 25 अंकों में से योग्यता के आधार पर होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के लिए जमा दो के अंक प्रतिशतता के अधिकतम पास अंक के आधार पर शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक दिए जाएंगे, जिसमें जमा दो में अंकों का प्रतिशत अधिकतम 7 अंकों के अधीन आनुपातिक आधार पर होगा। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को 3 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे, जिसमें स्नातक के लिए 2 अंक तथा स्नातकोत्तर और ऊपर के लिए 1 अंक रखा गया है। कार्य अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक दिए जाएंगे, इसमें संबंधित पंचायत में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/आंगनवाड़ी सहायिका/बाल सेविका/बालवाड़ी शिक्षक/नर्सरी शिक्षक/सिलाई शिक्षक/ईसीसीई की शिशु पालक, जिन्होंने 10 महीने तक काम किया है, उन्हें प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए एक अंक दिया जाएगा, जो अधिकतम 3 अंकों के अधीन होगा। 40 प्रतिशत और उससे अधिक विकलांगता वाली दिव्यांग महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। इसमें यह शर्त रहेगी कि विकलांगता इस प्रकार की ना हो कि वह उनकी नौकरी की जिम्मेदारी के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करे।

एससीध्एसटीध्ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 2 अंक, राज्य गृह निवासी,बालिका आश्रम निवासी, अनाथ, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, विवाहित महिलाएं जिनके पति का पिछले 7 वर्षों से पता नहीं चल पा रहा है, महिलाएं जो अपने पतियों द्वारा परित्यक्त हैं और जो अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं, के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाले परिवारों की अविवाहित लड़की के लिए 2 अंक या जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाली विवाहित महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय हरोली के दूरभाष नम्बर 01975-292563 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *