Punjab News: गुंडागर्दी करने वाले नौजवानों में से एक काबू, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः पिछले दिनी बाबा भौड़ी वाले चौक में गुरुद्वारा साहिब में दो पार्टियां आमने-सामने हो गई थी। इस दौरान नौजवान की ओर से सरेआम गुंडागर्दी की गई। घटना में 5 से 6 नौजवान जख्मी हो गए थे, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते एक नौजवान को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से तलवार और दातर बरामद हुआ है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि गुरुद्वारा साहिब में दो पार्टियां इकट्ठा हुई थी। जब फैसला हो रहा था उस समय कुछ नौजवान वीडियो बनाने लग पड़े, जिससे तकरार बढ़ गई। इस दौरान नौजावन ने बर्तनों में छिपाकर रखे दातर औऱ तलवारें निकाल ली और हमला कर डाला। हमले में 5 से 6 नौजवान जख्मी हो गए है। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते एक नौजवान को काबू किया है।

परिवार का कहना है कि दूसरी पार्टी की ओर से गुरुद्वारा साहिब का डीवीआर भी गायब कर दिया गया है। वहीं थाना डिवीजन के एएसआई हरविंदर सिंह का कहना है कि जब हमें सूचना मिली तो वह अकेले ही मौके पर पहुंचे। मौके से एक नौजवान को काबू कर लिया। मामले की जांच जारी है कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *