बड़ा हादसाः चलती बस और अन्य वाहनों पर गिरेे पत्‍थर, 2 की मौत और कई घायल, देखें वीडियो

डोडाः जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश होने से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। वहीं खराब मौसम के कारण मां वैष्णों यात्रा भी रोक दी गई है। इसी के साथ अब डोडा जिले के रग्गी नाला क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे की घटना सामने आई है। जहां लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिरने लगा, जिसकी चपेट में एक यात्री बस समेत कई वाहन आ गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। बस संख्या JK02BA-4877 भद्रवाह से जम्मू की ओर जा रही थी।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

सुबह करीब 10 बजे रग्गी नाला के पास अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरने लगे। देखते ही देखते एक बड़ा पत्थर बस पर आ गिरा, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कुछ छोटे यात्री वाहन भी हादसे की चपेट में आ गए। अधिकारियों ने बताया कि अचानक पत्थरों और मलबे के खिसकने से हाईवे पर मौजूद गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। इस घटना के बाद, इलाके में मडस्लाइड (कीचड़ खिसकने) और लगातार गिरते पत्थरों के कारण हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अभी बहाली और सफाई का काम चल रहा है, लेकिन मौजूदा मौसम के हालात को देखते हुए इसमें काफी समय लगने की संभावना है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि जब तक मौसम ठीक नहीं हो जाता और सड़क को ट्रैफिक के लिए सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता, तब तक इस रास्ते पर अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *