Punjab News: 2 भाईयों में खूनी झड़प, चले गमले, फटे सिर, देखें CCTV

Written by

in

लुधियानाः जिले के ट्रांसपोर्ट नगर के पास हरि करतार कालोनी गली नंबर 2 में 2 भाईयों में खूनी झड़प होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा हुआ है। हादसे में दपंति के सिर में चोट लगने से वह घायल हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों की लड़ाई में सरेआम गमलों से हमला किया गया।


मामले की जानकारी देते हुए घायल दंपति ने कहा कि उनकी बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है। वहीं जेठ का लड़क कई युवकों को लेकर घर के बाहर खड़ा हो जाता है और हुल्लबाजी करने लग जाता है। पीड़ित ने कहा कि वह दोनों नौकरी करते है और बेटी ने बताया कि घर के बाहर खड़े युवक गंदी बाते करते रहते है। पीड़िता का कहना हैकि घर में उनकी बेटी अकेली रहती है। इस मामले को लेकर पीड़िता के पति ससुर से घटना को लेकर बात करने के लिए आज गए। वहीं मौके पर जेठ-जेठानी घटना स्थल पर पहुंच गए और झगड़ा करने लगे।

पीड़िता का आरोप है कि जेठानी ने उनका बाइक गिरा दिया। इस दौरान बाइक की तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहीं जेठ ने गमले फेंकने शुरू कर दिए। पीड़िता ने कहा कि जेठ के बेटे लक्ष्य और आदित्य ने कड़ों से उसके सिर पर हमला कर दिया। घटना में दंपति के सिर में चोट लगने से दोनों घायल हो गए। वहीं राहगीर ने दोनों पक्षों का बचाव किया। आरोप है कि ससुर ने दोनों पक्षों को छुड़वाने का बचाव नहीं किया।

पीड़ित ने आरोप लगाए है कि जमीनी विवाद को लेकर अक्सर लड़ाई होती रहती है, लेकिन उसने अपनी दीवार करवा ली। पीड़िता ने कहाकि जेठानी लालच के चलते वह उन्हें घर से बाहर निकालना चाहती है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए है। वहीं दूसरे पक्ष से इस मामले को लेकर बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने कैमरे के आगे कुछ भी बोलने से इंकार दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *