Punjab News: ट्रेन को बम से उड़ाने की साजिश नाकाम, IED विस्फोटक सामग्री सहित 17 गिरफ्तार

Written by

in

मोगाः पुलिस ने बड़ी आतंकवादी साज़िश को नाकाम किया है। दरअसल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), विस्फोटक सामग्री, एक इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और मैगज़ीन के साथ 9mm ग्लॉक पिस्तौल बरामद की। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि इस साज़िश का मास्टरमाइंड इक़बाल सिंह उर्फ़ रवि धालीवाल था, जो अभी UK में मौजूद है और वह कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उसके कहने पर ही आरोपियों ने मोगा के सदर पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया और फ़िरोज़पुर से जम्मू जाने वाली ट्रेन में IED लगाने की योजना बनाई थी।

मोगा सदर पुलिस स्टेशन में BNS, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम (Explosive Substances Act), UAPA, विस्फोटक अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से बचाव अधिनियम (Prevention of Damage to Public Property Act) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पूरे नेटवर्क का पता लगाने और इसमें शामिल सभी साथियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने, देश-विरोधी गतिविधियों को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *