राहुल गांधी की जनता से अपील राहुल गांधी ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा, छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है. प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे– नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं। मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए – प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों. भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं के लिए कोई अवसर नहीं हैं और उनके लिए सभी रास्ते बंद हो गए हैं. एक समय प्रतियोगी परीक्षाओं का रास्ता खुला था, लेकिन वह व्यवस्था भी बर्बाद हो चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की शिकायतें सिर्फ शिक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनके भविष्य से भी जुड़ी हैं।छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे – नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं। मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए -…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 21, 2026
PM आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे राहुल व प्रियंका गांधी को पुलिस ने लिया हिरासत में

BREAKING NEWS: पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे पहले पुलिस ने धरना स्थल पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया।
साथ ही राहुल गांधी कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए थे। उनके साथ मल्लिकार्जुन खरगे, डीके शिवकुमार, केसी वेणुगोपाल समेत कांग्रेस के सीनियर ने्ता मौजूद थे। राहुल और प्रियंका के सुरक्षाकर्मियों को भी हिरासत में लिया गया है।
Leave a Reply