Trump के 200% Tariff Impact से फार्मा शेयर गिरा धड़ाम

Written by

in

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके से टैरिफ लगाने के प्लान की घोषणा की है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में आयात की जाने वाली इन दवाओं पर 200% तक टैरिफ का ऐलान किया है। ऐसे में दवा कंपनियों पर इसका असर पड़ने की आशंका है। इससे शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 600 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 एक्सचेंज 24,000 अंक से करीब आ गया।

सुबह 9.40 बजे सेंसेक्स 575.29 अंक यानी 0.74% गिरावट के साथ 76,894.82 अंक पर आ गया। निफ्टी भी 159.15 अंक यानी 0.66% नीचे 24,028.55 अंक पर ट्रेड कर रहा था। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर गिरावट के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इसके अलावा सन फार्मा, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फिनसर्व और बीईएल में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। दूसरी ओर, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इटरनल में तेजी रही।

इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 0.1% गिरावट के साथ 96.3425 पर खुला। पिछले सत्र में यह 96.2350 पर बंद हुआ था। सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, सिप्ला, ल्यूपिन, अरबिंदो फार्मा और दूसरी फार्मा कंपनियों के शेयरों में 2.5% तक की गिरावट आई। सन फार्मा के शेयर 2% गिरकर 1,924 रुपये पर आ गए जबकि सिप्ला के शेयर का भाव 2.5% फिसलकर 1,396 रुपये रह गया। ल्यूपिन के शेयर भी 2.5% गिरकर 2,452 रुपये पर आ गए, जबकि डॉ. रेड्डीज के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 1,185 रुपये प्रति शेयर पर आ गए। जाइडस, एल्केम और टोरेंट फार्मा के शेयरों में भी 2% तक की गिरावट आई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *