Punjab News: स्कूल में टीचर पर लगे स्टूडेंट्स से छेड़छाड़ के आरोप, देखें वीडियो

Written by

in

मोगा: जिले के गांव मोठांवाली के सरकारी स्कूल में आज उस समय भारी इकठ हो गया, जब वहां पर पढ़ाई कर रही 7वीं और 8वीं कक्षा की 10 से 15 लड़कियों द्वारा अपने ही स्कूल के हेडमास्टर परमजीत सिंह के खिलाफ आरोप लगा दिए गए। छात्राओं का आरोप है कि अध्यापक उनके साथ अश्लील हरकत करता है। घटना का पता चलने पर छात्रों के माता-पिता स्कूल पहुंचे और टीचर्स से बात की। जिसके बाद बच्चों के माता-पिता द्वारा पुलिस को मामले संबंधी सूचना दी गई। स्कूल पहुंची पुलिस हेडमास्टर परमजीत सिंह को अपने साथ ले गई।

इस मामले को लेकर डीईओ ने भी अपने एक अध्यापक हेडमास्टर किकर सिंह को सारी जांच करने के लिए भेजा है। दूसरी ओर अध्यापक परमजीत सिंह ने सभी आरोपों को सिरे से ही निकार दिया। अभी यह जांच का विषय है, जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि बच्चे सही बोल रहे है या गलत। क्योंकि अध्यापक पर जो आरोप लगे है जांच के बाद ही सारी सचाई सामने आएगी। बच्चों ने कहा कि हेडमास्टर सर उनके साथ गलत हरकत करते थे और हमने घर जाकर अपने माता-पिता को बताया। जिसके बाद परिजन आज स्कूल पहुंचे।

उधर, बच्चों के माता-पिता ने बताया कि उन्हें कल घर जाकर बच्चों ने बताया था। जिसके बाद वह मामले संबंधी आज स्कूल पहुंचे। बच्चों ने हमे बताया कि उनके साथ छेड़ खानी की जा रही है। हालांकि इस मामले को लेकर अध्यापक परमजीत सिंह ने सभी आरोपों को नकारा दिया। उन्होंने कहा कि वह बच्चों को बस और स्कूल फीस के लिए कहते थे, लेकिन वह ऐसी हरकत नहीं कर सकते। जांच करने आये डी ई ओ विभाग के कर्मचारी किकर सिंह ने बताया कि उन्होंने बच्चों से बात की है बच्चों ने कहा कि उनके साथ टीचर द्वारा गलत हरकत की गई है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर जांच के आदेश जारी कर दिए गए है, बाकी मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। अध्यापक परमजीत सिंह को पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *