PM Modi की वीडियो के बाद भी नहीं खत्म हुआ प्रदर्शन, Abhijeet Dipke ने रखी ये मांग

Written by

in

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा पेपर लीक के खिालफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। इससे जुड़े बिल को संसद में पेश किए जाने की घोषणा भी हो गई है। ऐसे में अब कॉकरोच जनता पार्टी का भी बयान आ गया है। उनका यह कहना है कि परीक्षा में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ सरकार की ओर से उठाया जाने वाला सबसे बड़ा कदम यही है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर किया जाए।

Read In English: https://encounternews.in/india/cjp-to-continue-delhi-protest-despite-sonam-wangchuk-ending-26-day-fast/

राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका का आया बयान

सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने पीएम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि – मोदी जी कल धर्मेंद्र प्रधान को हटा दीजिए। यह सबसे सख्त कार्रवाई है जो आप कर सकते हैं। इसके अलावा कॉकरोच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी पीएम मोदी की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी है। दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें एक व्यक्ति बिना चारदीवारी वाले परिसर का गेट बंद करता दिख रहा है। इसे प्रस्तावित कानून पर कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने बीते दिन यह कहा था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद पेपर लीक के खिलाफ कड़े प्रावधान वाला विधेयक अगले हफ्ते संसद में पेश किया जाएगा।

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर दिया था बयान

अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक बयान में अभिजीत दीपके ने यह कहा था कि – ‘हमें इस बात की बहुत ही राहत औऱ खुशी है कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। सर आपकी जबरदस्त हिम्मत और कुर्बानी के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। अपनी जान को जोखिम में डालकर आपने पूरे देश की चेतना को जगाया ह। आपकी जान इस देश के लिए बहुत कीमती है’।

जंतर-मंतर पर चलता रहेगा प्रदर्शन

अनशन खत्म होने पर खुशी जताने के साथ ही अभिजीत दीपके ने अपने आंदोलन का रुख भी साफ कर दिया है। उनका यही कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगें वह अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।

पीएम मोदी ने शेयर किया था वीडियो

छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के इस प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी ने भी अपनी बात छात्रों तक रखी थी। बीती रात उन्होंने लाइव आकर अपनी बात रखी थी जिसके बाद अभिजीत दीपके ने यह कह दिया है कि प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *