SHO को SP बनकर कॉल की, बोला- पत्नी के शोरूम की बिजली जल्द चालू करवाओ, गिरफ्तार

Written by

in

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने पुलिस अफसर बनकर सेक्टर-29 थाने के एसएचओ को फोन किया और उसे धमकी दी। जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने खुद को हिमाचल का एसपी बताया और पत्नी के शोरूम की लाइट चालू करवाने के लिए कहा और डीजीपी की धमकी भी दी।

एसएचओ को व्यक्ति द्वारा की बात संदिग्ध लगी तो इसकी जांच की। जांच में सामने आया कि व्यक्ति ने फर्जी एसपी बनकर बात की। पुलिस ने व्यक्ति की डिटेल निकालकर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के नेब सराय निवासी करण कुमार सकूजा (51) के तौर पर हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

डीएलएफ सेक्टर-29 थाना प्रभारी के सरकारी मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को SP चंदन सिंह बताया और कहा कि एमजी रोड स्थित मेगा मॉल के एक शोरूम की बिजली काट दी गई है। उसने पुलिस से तुरंत हस्तक्षेप कर बिजली चालू कराने को कहा। थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी लेनी चाही तो आरोपी ने रौब दिखाते पुलिस कार्रवाई के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने अपनी बात मनवाने के लिए डीजीपी स्तर के अधिकारियों का भी हवाला दिया, ताकि स्थानीय पुलिस बिना जांच के कार्रवाई कर दे।

SHO को संदेह हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस टीम को मेगा मॉल भेजा। टीम ने मॉल प्रबंधन और संबंधित लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मामला पूरी तरह फर्जी है। जांच में सामने आया कि कॉल करने वाला दिल्ली के नेब सराय निवासी करण कुमार सकूजा है। उसकी पत्नी का मेगा मॉल में बुटीक है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *