Punjab News: नगर निगम, आर्मी स्टेशन और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

पठानकोटः नगर निगम के कमिश्नर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा खत मिलने से प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। ईमेल में पठानकोट नगर निगम कार्यालय, आर्मी स्टेशनों और कैंट स्थित आर्मी स्कूलों में आईईडी (IED) बम धमाके करने की सीधी धमकी दी गई है। यह ईमेल ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ नामक संगठन के नाम से भेजा गया है, जिसमें 15 अगस्त से पहले आर्मी बेस और स्कूल खाली करने की चेतावनी दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ईमेल (fabibows16@gmail.com) से प्राप्त संदेश में समय के साथ अलग-अलग ठिकानों पर धमाके करने का दावा किया गया है।

ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल के अंत में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का जिक्र करते हुए इंजीनियर गुरनाख सिंह (रुकन शाहवाला) और डॉ. गुरनिरवैर सिंह (खान राजादा) के नाम लिखे गए हैं। धमकी भरा ईमेल प्राप्त होते ही नगर निगम अधिकारियों ने तुरंत इसकी सूचना पठानकोट पुलिस और उच्च सुरक्षा अधिकारियों को दी। पुलिस के साइबर सेल ने ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) की जांच शुरू कर दी है, वहीं पठानकोट नगर निगम दफ्तर, आर्मी स्कूलों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

ईमेल में लिखा गया है कि 15 अगस्त सिखों का आजादी दिवस नहीं है और जून 1984 के दरबार साहिब हमले, नवंबर 1984 के सिख दंगों तथा झूठे पुलिस मुठभेड़ों का बदला 15 अगस्त से शुरू किया जाएगा। खत में कहा गया है कि 15 अगस्त 2026 तक सेना के जवान अपने परिवारों को बचा लें और आर्मी स्टेशनों व कैंट एरिया को छोड़ दें, वरना 2026-2027 के दौरान आर्मी स्टेशनों व स्कूलों को बम धमाकों से उड़ा दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *