जालंधर, ENS: गोराया नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां 2 टैंकरों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कैंटर चालक कैबिन में बुरी तरह से फंस गया। वहीं घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। वहीं घटना की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों कैंटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में चालक कैबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जेसीबी और हायड्रा की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को कैबिन से बाहर निकाला गया र उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलते सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस दौरान सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने गोराया पुलिस को हादसे की सूचना दी। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें पुलिस कर्मी जसवीर सिंह ने सूचना दी कि स्टेला के पास नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा हुआ है। इस दौरान घटना स्थल पर जाकर देखा कि एक कैंटर का टायर फट गया था और वह सड़क किनारे खड़ा था।
इस दौरान दूसरा तेल कैंटर की टक्कर खड़े कैंटर से हो गई। इस भीषण हादसे में चालक गंभीर रूप से कैबिन मे फंस गया। इस घटना में ड्राइवर मनीष को हायड्रा और जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। जबकि दूसरे कैंटर में टायर की रबड़ मौजूद थी। घटना की सूचना मिलने पर कैंटर चालक के मालिक लुधियाना से मौके पर पहुंच गए। इस घटना में हाईवे पर जाम लग गया। जांच अधिकारी ने बताया कि एक लाइन चालू कर दी गई है, हालांकि दो लाइनें ब्लाक है, जिसे जल्द चालू करवा दिया जाएगा।
वहीं व्यक्ति ने बताया कि गोराया नेशनल हाईवे पर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। हाईवे पर पहले से एक कैंटर टायर फटने के कारण खड़ा था। इस दौरान लुधियाना से जालंधर जा रहे तेल कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में चालक बुरी तरह से कैंटर के कैबिन में फंस गया। इस दौरान दो जेसीबी की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को गाड़ी से बाहर निकाला गया। व्यक्ति द्वारा पीड़ित के जीवन को लेकर अरदास की गई।

Leave a Reply