Jalandhar News: नीट पेपर लीक को लेकर स्टूडेंट्स का ऐलान, कल करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

Written by

in

जालंधर, ENS: नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में अब जालंधर में भी स्टूडेंट की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा। स्टूडेंट ने बताया कि जालंधर के डीसी कार्यालय के बाहर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से रोष प्रदर्शन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कल शनिवार 25 जुलाई 2026 को PUDA ग्राउंड (तहसील कॉम्प्लेक्स के सामने, डीसी ऑफिस के पास) सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

इसके तहत छात्र विरोध प्रदर्शन करेंगे, जबकि शाम 5:30 बजे स्लोगन और बैनर मार्च निकाला जाएगा। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्राओं के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया। स्टूडेंट का कहना है कि सरकार निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की बात तो करती है, लेकिन प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर नेम प्लेट उतारकर स्टूडेंट के साथ मारपीट करना क्या उचित था।

स्टूडेंट ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान सभी के साथ भी कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया और उनके निजी अंगों को छुआ तथा नोचा गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर पीड़ित स्टूडेंट को इंसाफ दिया जाना चाहिए। स्टूडेंट ने कहा कि अब छात्र जाग चुके हैं और युवा अपनी आवाज बुलंद करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक विद्यार्थियों को इंसाफ नहीं मिलता, तब तक आने वाले समय में भी इसी तरह शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *