केंद्रिय मंत्री और CJP छात्रों की हुई मीटिंग, रखें 5 सुझाव, देखें वीडियो

Written by

in

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और सरकार के बीच शुक्रवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जतिंदर सिंह ने सरकार की तरफ से प्रतिनिधित्व किया, जबकि सीजेपी के सूरभ दास और आशुतोष रंका ने पार्टी की ओर से प्रतिनिधित्व किया। बैठक के बाद सीजेपी के दोनों छात्रों ने कहा कि वह धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं करेंगे। सरकार मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध दर्ज मामले वापस लेने के लिए सहमत हो गई है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि 2 घंटे चली चर्चा के में सीजेपी ने सरकार को परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए 3 प्रमुख मांगें और 5 सुझाव पेश किए है। उन्होंने कहा कि इन पर विचार के लिए हमने कल तक का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि कल दोपहर को दोबारा से मीटिंग होगी और सरकार के बीच हुई चर्चा के बारे में उनके साथ विचार सांझे किए जाएंगे।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *