Jalandhar News: हथियार तस्करी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले रैकेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 बोर का एक पिस्तौल, एक मैगजीन और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महकप्रीत उर्फ रोहित निवासी गांव बोड़ोवाल कंग अमृतसर, करनदीप सिंह उर्फ करन और रोबिनप्रीत सिंह निवासी गुरदासपुर, राजेश्वर सिंह निवासी कोटला गुजरां, अमृतसर, मनजीत सिंह निवासी संगतपुरा, अमृतसर और निखिल निवासी सदर बाजार, अमृतसर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना फिल्लौर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी भरत मसीह ने बताया कि पुलिस टीम हाईटेक नाका सतलुज पुल पर विशेष नाकाबंदी और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक स्विफ्ट कार को रोककर उसमें सवार 6 युवकों को काबू किया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अलग-अलग लोगों के संपर्क में रहकर सस्ते दाम पर अवैध हथियार खरीदते थे और उन्हें पंजाब के विभिन्न शहरों में महंगे दाम पर सप्लाई करते थे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी फिल्लौर शहर में भी हथियारों की सप्लाई करने जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *