ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को सट्टा लगाते हुए पकड़ा है। पुलिस चौकी शहर ऊना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गलुआ स्थित ट्रक यूनियन के पास छापेमारी कर हजारी लाल निवासी वार्ड नंबर-5, चौरासी पोढ़ियों वाला बाजार, ऊना के कब्जे से ₹3150 नकद और सट्टा पर्चियां बरामद कीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Leave a Reply