Punjab News: अमृतसर से एयर इंडिया की ईजी कनेक्ट हब एंड स्पोक सर्विस शुरू, देखें वीडियो

Written by

in

चेक-इन, इमिग्रेशन और बैगेज हैंडलिंग का काम अमृतसर से ही होगा 

अमृतसरः एयर इंडिया ने अमृतसर एयरपोर्ट पर ईजी कनेक्ट हब एंड स्पोक फ्लाइट सर्विस शुरू करने के लिए एक खास कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री के राममोहन नायडू का रिकॉर्डेड वीडियो संदेश चलाया गया। कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सेक्रेटरी समीर कुमार सिन्हा, एयर इंडिया और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी भी मौजूद थे।

मीडिया से बात करते सेक्रेटरी समीर कुमार सिन्हा ने कहा कि ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल का मकसद अमृतसर और पंजाब के यात्रियों के लिए इंटरनेशनल यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने कहा कि पहले अमृतसर से दिल्ली पहुंचने के बाद यात्रियों को टर्मिनल बदलना पड़ता था, अपना सामान दोबारा चेक-इन करना पड़ता था और इमिग्रेशन और कस्टम्स की प्रक्रिया से दोबारा गुजरना पड़ता था, जिसमें समय भी लगता था और काफी परेशानी भी होती थी।

उन्होंने कहा कि अब इस नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को अमृतसर से ही चेक-इन, बैगेज, इमिग्रेशन और कस्टम्स की सुविधाएं मिलेंगी। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें टर्मिनल बदलने या अपना सामान दोबारा जमा करने की जरूरत नहीं होगी और वे सीधे अपने इंटरनेशनल गेट तक पहुंच सकेंगे और अगली फ्लाइट पकड़ सकेंगे। समीर कुमार सिन्हा ने कहा कि ये स्कीम पहले चरण में 25 एयरपोर्ट पर लागू की जा रही है, जबकि अगले चरण में 15 और एयरपोर्ट जोड़कर कुल 40 एयरपोर्ट को इस नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इससे देश की इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *