Punjab News: तेज रफ्तार टैंकर चालक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत, चालक फरार

Written by

in

खरड़ः कुराली एक गांव के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा हरजिंदर ढाबा के निकट उस समय हुआ जब तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे एक टैंकर ने बाइक को कट मारते हुए टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार अमित कुमार चप्पड़चिड़ी स्थित स्वराज फैक्टरी में काम करता था। वहीं पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर टैंकर अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 281, 106(1) और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बलजीत कुमार के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को अमित अपने सहकर्मी एवं दोस्त उमेश कुमार के साथ हीरो डीलक्स (काले रंग) मोटरसाइकिल नंबर PB-27-K-9103 पर घूमने के लिए खरड़ की ओर गया था। रात काफी हो जाने पर बलजीत कुमार भी अपने मोटरसाइकिल पर बेटे को लेने खरड़ पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात अमित से हुई तो उन्होंने उसे घर चलने के लिए कहा। अमित अपने दोस्त के साथ आगे-आगे बाइक पर चल पड़ा, जबकि बलजीत कुमार कुछ दूरी पर पीछे आ रहे थे। रात करीब 11:05 बजे जब वे हरजिंदर ढाबा, गांव सहौड़ा के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रहे टैंकर ने पहले बलजीत कुमार को ओवरटेक करते हुए कट मारा और फिर आगे चल रही अमित की बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े और काफी दूर तक घिसटते चले गए। बलजीत कुमार ने बताया कि उन्होंने तुरंत बाइक रोकी। इस दौरान टैंकर चालक ने कुछ दूरी पर वाहन धीमा कर रोका और नीचे भी उतरा, जिससे उन्होंने चालक को देख लिया लेकिन दोनों युवकों की गंभीर हालत देखकर चालक टैंकर लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में अमित कुमार और उमेश कुमार को गंभीर चोटें आईं और काफी खून बह गया। मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बलजीत कुमार ने निजी वाहन की व्यवस्था कर दोनों को पहले प्रभ आसरा अस्पताल, कराली पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें सिविल अस्पताल फेज-6, मोहाली रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *