Highway पर यात्रियों से भरी Bus में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

Written by

in

अयोध्याः पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में बस्ती हाईवे पर चलती रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई। गनीमत यह रही घटना के दौरान बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। दरअसल, हादसे के दौरान बस में 20 यात्री सवार थे। चालक और कंडक्टर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। चालक द्वारा जैसे की बस को सड़क किनारे खड़ा किया गया तो अचानक बस में आग लगनी शुरू हो गई। जिसके बाद बस में सवार यात्रियों ने कूदकर जान बचाई। घटना को लेकर लोगों द्वारा दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी गई।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को घटना स्थल से दूर किया। वहीं दमकल विभाग की टीम द्वारा घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मामले की जानकारी देते हुए प्रचालक विजेंद्र ने बताया कि बस गोरखपुर जा रही थी। इस दौरान टोल प्लाजा पार करने के दौरान एक किलोमीटर दूर जाकर में बस आवाज आई। जिसके बाद बस को तुरंत सड़क किनारे खड़ा किया गया। जिसके बाद बस की जांच की तो पता चला बस में पीछे से टैंक को आग लग गई। घटना के दौरान बस में 20 सवारियां मौजूद थी। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं बस ड्राइवर पंकज कमल पांडे का कहना है कि घटना के दौरान यात्री बस में सवार थे। इस दौरान बस से फायर सेफ्टी मौजूद था और पहले उससे आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग भड़क गई, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन बस जलकर राख हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *