Jalandhar News: नगर निगम ने Tara Palace किया सील, व्यक्ति ने तोड़ी, देखें Live

जालंधर, ENS: नगर निगम ने तारा पैलेस के खिलाफ एक्शन लिया। तहबाजारी टीम ने तारा पैलेस को सील कर दिया। वहीं मालिक का कहना है कि उन्होंने स्टे लिया हुआ था। इस दौरान पैलेस में पार्टी के दौरान सील को तोड़ दिया गया। व्यक्ति ने कहा कि देर रात नगर निगम की टीम द्वारा यह कार्रवाई करने आई थी। उन्होंने कहा कि अगर बकाया टैक्स है या कोई परेशानी है तो वह उन्हें बताए।

व्यक्ति का कहना है कि उन्हें प्रशासन द्वारा यह कहा जा रहा है कि कोई शिकायत मिली थी और उसारी का काम चल रहा था। लेकिन उनके द्वारा कोई उसारी का काम नहीं चल रहा था। उन्होंने कहा कि पैलेस को किराये पर लिया हुआ था। इसी के चलते पैलेस में फंक्शन बुक किया हुआ था, जिसके चलते नगर निगम की सील तोड़ दी गई। उनका कहना हैकि पैलेस के अंदर हलवाई और अन्य कर्मी मौजूद थे, इसलिए उन्होंने सील तोड़ी है और बेटा नगर निगम दफ्तर में अधिकारियों से बात करने के लिए गया हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *