Surat Textile Market में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

Written by

in

सूरतः गुजरात में सूरत के टेक्सटाइल मार्केट में भीषण अग्निकांड सामने आया है। एक अनुमान के अनुसार सूरत के रिंग रोड पर स्थित शिव शक्ति टेक्सटाइल मार्केट में आग लगने से 500 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। मार्केट मे आग आग लग जाने से स्थिति बिगड़ गई थी। दमकल की दर्जनों गाड़ियों और कर्मचारियों ने करीब 30 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान लगभग आधी दुकानें जलकर खाक हो गईं। गनीमत यह रही कि इस आग की चपेट में आने से कोई जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बाजार में लगी आग को बुझाने के लिए लगभग 45 लाख लीटर पानी का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने बताया कि इस बाजार में करीब 450 दुकानें बुरी तरह नष्ट हो गई हैं। इस बाजार में 850 से अधिक दुकानें हैं और करीब 5,000 लोगों को रोजगार मिलता है।

यह भी सामने आया है कि कपड़ा व्यापारियों ने पार्किंग क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था। इसकी जांच की जा रही है। स्थानीय व्यापारियों का अनुमान है कि आग से 500 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ। गुजरात सरकार में मंत्री और सूरत कामरेज से विधायक प्रफुल पनसारिया ने शिव शक्ति कपड़ा बाजार में आग को आस-पास की इमारतों तक फैलने से रोकने के लिए अग्निशमन कर्मियों की प्रशंसा की है। पानशेरिया ने कहा कि यह देश के सबसे पुराने बाजारों में से एक है। सूरत के महापौर दक्षेश मावाणी ने पुष्टि की है। राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटना पर रिपोर्ट मांगी है।

वहीं दूसरी ओर सूरत में कपड़ा बाजार में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार लगी आग काफी बढ़ गई, जिससे मार्केट की 5वीं मंजिल तक आग फैल गई। आग बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की 50 से ज्यादा गाड़ियां लगाई गईं। आग सूरत के शिवशक्ति कपड़ा मार्केट में लगी है। मार्केट में करीब 800 दुकानें हैं और सभी कपड़े की हैं इसलिए आग बहुत तेजी से फैली और करीब-करीब पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। इतनी बड़ी आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग किस हद तक फैली हुई है। दमकल विभाग की टीम ने आग और फैलने से तो रोक लिया है लेकिन शिवशक्ति कपड़ा मार्केट को इस आग से काफी नुकसान पहुंचा है।

चुनौती इस बात की थी क्योंकि जिस बिल्डिंग में आग लगी है वहां करीब 800 दुकाने हैं। घटना के बाद सूरत के DCP भागीरथ गढ़वी ने बताया कि दमकल विभाग की टीमों ने शिवशक्ति कपड़ा मार्केट में लगी आग को काबू कर लिया है। इस बीच किसी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी थी। पुलिस ने प्रभावित इलाके को खाली करा लिया गया था। उन्होंने बताया कि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि इस आग में कितने का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि शिवशक्ति मार्केट में टेक्सटाइल्स की 800 से अधिक दुकानें हैं।

आसपास के बाजारों की दुकानें भी बंद करा दी गई हैं। सभी 800 दुकानों को बंद करा दिया गया है। इस मार्केट के अलावा आसपास की अन्य दुकानों को भी बंद कराया गया है। उधर, फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि भीषण आग थी। इस आग को काबू करने के लिए दमकल की 50 से अधिक गाड़ियां लगाई गई थीं। इन सभी गाड़ियों ने 5 से 5 चक्कर लगाए। वहीं आग को बुझाने के लिए करीब 200 दमकल कर्मियों को लगाया गया था। इन सभी कर्मचारियों ने अपनी जान पर खेल कर आग को काबू किया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *