CM Mann की नशे को लेकर जिलों के DC और SSP से High level मीटिंग, दिए निर्देश

Written by

in

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब भवन में सभी जिलों के डीसी, एसएसपी के साथ उच्च स्तरीय मीटिंग की। उच्च स्तरीय बैठक में नशे के खिलाफ निर्णायक अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए। इसमें नशे की अलामात से निपटने के लिए बहु-आयामी रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

डिप्टी कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और एसएसपी को आपसी तालमेल से काम करने के निर्देश दिए गए। पुलिस नशे के हॉटस्पॉट की पहचान करेगी, सप्लाई चैन तोड़ेगी और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई होगी। नशा तस्करों की अवैध जायदाद को जब्त कर ध्वस्त कर दिया जाएगा। डिप्टी कमिश्नरों को नशे के खिलाफ जंग को जन आंदोलन में बदलने के लिए कहा गया है। जिला स्तर पर अभियानों की शुरुआत होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *