दबिश के दौरान यूपी-एमपी पुलिस की टीम पर बरसे पत्थर, तीन पुलिस कर्मी घायल; 6 आरोपी गिरफ्तार

Written by

in

भोपालः उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के चोरी के मामले में यूपी पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी। इस दौरान यूपी और एमपी पुलिस की संयुक्त टीम आरोपी को पकड़ने के लिए जैसे ही मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कड़ियासांसी गांव पहुंची तो ग्रामीणों और आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश से ललितपुर पुलिस की टीम चोरी के मामले में फरार आरोपी को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश के बोड़ा थाना पुलिस के सहयोग से कड़ियासांसी गांव पहुंची थी। यूपी-एमपी की संयुक्त टीम में कुल 17 पुलिसकर्मी शामिल थे। आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते आरोपी के परिजन और गांव वालों ने पुलिस टीम पर पथराव किया। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बोड़ा थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *