Punjab: अचानक Civil Hospital पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह आज अचानक लुधियाना के सिविल अस्पताल का दोरा करने पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने सिविल अस्पताल की कमियों को जल्द से जल्ज दूर करने की बात कही। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों और दवाओं की कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया।

पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सिविल अस्पताल लुधियाना का एक बड़ा अस्पताल है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कुछ खामियां हैं और वे इसे दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। अस्पताल का काम भी लगातार चल रहा है और डॉक्टरों और दवाओं की कमी भी जल्द दूर कर ली जाएगी।

इसी दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने रूलर डेवलपमेंट फंड पर रोक लगाई हुई है। उन्होंने कहा कि इस फंड को रोकने से पंजाब की कई विकास गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। इस बीच शिरोमणि अकाली दल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अकाली दल अपने पतन की कगार पर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *