Punjab: हमलावारों ने कांग्रेसी नेता के घर चलाई गोलियां

लुधियाना : थाना गोराया के बैकसाईड पर गांव अट्टा में देर रात गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। यहां कांग्रेसी नेता के घर पर हमलावरों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया तथा दो गोलियां चलाने के आरोप भी लगे हैं। हमलावरों द्वारा एक गाड़ी की तोड़-फोड़ भी की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेसी नेता मक्खन सिंह मल्ली ने बताया कि वे अपने घर में सो रहे थे। उनके लड़के अमृतपास को गांव का ही नौजवान छोड़ने के लिए अपनी सफारी गाड़ी में आया। जैसे ही वे घर के बाहर पहुंचे तो पीछे से 5-6 मोटर साइकिलों तथा एक कार में 15-20 हमलावर गांव में सरेआम टकुए, गड़ासे, कृपाणें तथा अन्य हथियार लहराते हुए उनके घर के आग पहुचे । यहां उन्होंने हथियारों के साथ उसके घर में गुंडागर्दी का नंगा नाच करते हुए सफारी गड़ी की तोड़-फोड़ की तथा उनके घर में बुरे तरीके से तोड़ फोड़ की। उनका सारा परिवार जिसमें महिलाएं भी शामिल थी सभी घर में मौजूद थे। उनमें दहशत का माहौल है।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक हमलावर वहां से फरार हो गए, जिनमें कई हमलावरों को पहचान भी है। उन्होंने कहा कि किस कारण गुंडागर्दी हुई है, इस बारे में उन्हें कुछ पता नहीं। जब पुलिस दोषियों को पकड़ेगी तब इस बात का खुलासा होगा लेकिन हैरानी का बात है कि गोराया थाने के बिल्कुल बैकसाईड अट्टा गांव में हुइ इस गुंडागर्दी के बाद पुलिस प्रशासन की कारगुजारी पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिवार ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस गुंडागर्दी की सी.सी.टी.वी. भी पुलिस को दे गई गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *