समनाल स्कूल में विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी

Written by

in

जानवी व वैशाली ने जीता मॉडल चार्ट कंपीटिशन 
 ऊना/ सुशील पंडित : स्थानीय  राजकीय उच्च पाठशाला समनाल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के स्टूडेंट्स ने साइंस व गणित आदि विषयों को लेकर मॉडल व चार्ट प्रदर्शित किए।  कार्यक्रम में  चीफ गेस्ट पंचायत प्रधान जसवीर कौर ने शिरकत की। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष भारद्वाज,  स्कूल मुख्य अध्यापक राजेंद्र कुमार, प्राथमिक स्कूल की मुख्याध्यापिका इंदिरा देवी,  शिक्षकों में कपिल शर्मा, रजनीश, नीलू,  तरहेन, नीलम चौधरी, पंकज शर्मा, कुसुम व रानी कुमारी व ममता कुमारी उपस्थित रहे। पंचायत प्रधान ने जसबीर कौर ने स्टूडेंट्स द्वारा बनाए मॉडलों को निहारा ओर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए छात्रों को शाबाशी दी।
 मॉडल प्रतियोगिता में टॉप रहे स्टूडेंट्स में आठवीं कक्षा की जानवी ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर नौवीं  कक्षा के सक्षम व तीसरे स्थान पर छठी क्लास के अभिनव  ने प्राप्त किया। चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता में  विशाली,अक्षित व प्रिया ने प्रथम, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिन्हें प्रधान ने सम्मानित किया। प्रधान ने अपने संबोधन में स्टूडेंट्स द्वारा बनाए  गए मॉडल व चार्ट बनाने की प्रतिभा को बेहतरीन करार दिया। प्रतियोगिता में टॉप रहे स्टूडेंट्स को स्मृति चिन्ह देकर नवाजा ।ओर स्टूडेंट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *