Punjab News: चोरी की कारों पर जाली नंबर लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

2 कारें बरामद, दोनों पर एडवोकेट का स्टीकर और एक पर पंजाब सरकार लिखा था

अमृतसरः सीआईए स्टाफ- 3 की पुलिस ने चोरी की 2 कारें बरामद की है। ये कारें दिल्ली से चोरी कर पंजाब में जाली नंबर प्लेट लगाकर चलाई जा रही थी। मामले में पुलिस ने मनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। जबकि उसकी बहन सिमरनजीत कौर की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मनजीत सिंह जो कि इस समय गोइंदवाल साहिब जेल में बंद है, ने एक स्लेटी रंग की बलेनो कार (असली नंबर डीएल10 सीपी 5186) चोरी करके आपनी बहन सिमरनजीत कौर के घर जाली नंबर प्लेट (सीएच01सीजी-2575) लगा कर रखी है। जांच में सामने आया है कि सिमरनजीत कौर पेशे से वकील है और उस को यह कार चोरी होने का पता था। अपना दबदबा बनाने के लिए उसने कार पर पंजाब सरकार मानवाधिकार आयोग और वकील का स्टीकर लगा रखा था। जब पुलिस ने मनजीत सिंह से पूछताछ की तो उसकी तलाशी के दौरान प्रीतम एनक्लेव जीटी रोड बाइपास अमृतसर से दूसरी चोरी की कार किया सैलटोस बरामद हुई। इस कार पर वकील का स्टीकर लगा हुआ था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *