Punjab News: जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

Written by

in

अमृतसरः पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने खुफिया ऑपरेशन के तहत अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गुरबाज सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से .32 बोर की 6 पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये हथियार आपराधिक गतिविधियों के लिए मध्य प्रदेश से पंजाब में तस्करी करके लाए गए थे।

आशंका है कि इन हथियारों का इस्तेमाल गैंगवार, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और अन्य अवैध गतिविधियों में किया जाना था। काउंटर इंटेलिजेंस टीमें अब इस गिरोह की पूरी सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों की पहचान करने के लिए गहन जांच कर रही हैं। पुलिस का उद्देश्य इस अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। पंजाब पुलिस के मुताबिक इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

गिरफ्तार आरोपी गुरबाज सिंह कुख्यात अपराधी जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो पंजाब और आसपास के राज्यों में हत्या, डकैती और जबरन वसूली जैसे अपराधों में शामिल रहा है। इस गिरोह के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और यह अक्सर अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़ा हुआ है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *