विवेक सिंह सनी बैंस भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिला महासचिव नियुक्त

 कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला प्रधान सोनू रावलपिंडी ने भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी की अगुआई में विवेक सिंह सनी बैंस को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिला महासचिव नियुक्त किया।इस दौरान नए साथियों को भी भाजपा में शामिल किया गया।इस मौके पर जिला प्रधान राजेश पासी,युवा मोर्चा के जिला प्रधान सोनू रावलपिंडी,जिला उपप्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि युवा मोर्चा किसी भी पार्टी की रीढ़ होता है।जैसे बिना रीढ़ की हड्डी के आप नहीं चल सकते वैसे ही बिना युवा मोर्चा के कोई पार्टी कार्य नहीं कर सकती। कहीं भी कार्य करने के लिए तजुर्बेकार बुजुर्ग के साथ जोशीले युवा का होना भी जरूरी है।

इसी के मद्देनजर विवेक सिंह सनी बैंस को युवा मोर्चा का जिला महासचिव घोषित किया गया।अब आगे इनकी सरपरस्ती में युवा मोर्चा पूरे जोर शोर से कार्य करेगा।पासी ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा का संगठन आज काफी मजबूत है।कहा कि युवा मोर्चा के हर नेता व कार्यकर्ता किसी भी आपदा के समय में सबसे आगे आकर लोगों की मदद करते हैं।कोरोना के काल में भी युवा मोर्चा के नेताओं से लेकर हर कार्यकर्ता लोगों की खूब मदद की जो काबिले तारीफ है।खोजेवाल ने युवा मोर्चा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि नेतृत्वकर्ता बने।इसके लिए पढ़ने की क्षमता को बढ़ाने की बात कही।कहा कि आज हमें यह देखने को मिलता है कि युवाओं में पढ़ने की क्षमता कम हुई है।

बिना पढ़े ज्ञान नहीं होगा और जब ज्ञान नहीं होगा तो सफल नेतृत्वकर्ता नहीं बनेंगे।उन्होंने कहा कि जिस तरह किसी भी देश का भविष्य उसका युवा होता है।उसी प्रकार युवा मोर्चा भाजपा का भविष्य है।बशर्तें कार्यकर्ताओं को बिना प्रलोभन के कठोर परिश्रम करना चाहिए।पासी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के हर नागरिकों के हर समस्याओं को दूर करने के प्रति कृतसंकल्पित है।कहा कि केंद्र सरकार देशहित व जनहित में काम कर रही है।विपक्ष के किसी भी बहकावे में देश की जनता नहीं आने वाली है।पीएम मोदी की विदेश नीति आज किसी से छिपी नहीं है।पासी ने कहा कि युवा वर्ग में वह ताकत होती है कि किसी भी कठिन से कठिन काम को कर सकते हैं।

युवाओं में बदलाव की ताकत होती है।भाजपा का युवा मोर्चा में यह ताकत है।कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमे एक साधारण से कार्यकर्ता को भी बड़ा पद पर आसिन होने का अवसर मिलता है।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य परषोतम पासी,भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा ,भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य यश महाजन,भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य शाम सुंदर अग्रवाल ,भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य मनु धीर,मेडिकल सेल के प्रदेश प्रधान डा.रणवीर कौशल,एससी मोर्चा पंजाब सचिव निर्मल सिंघी नाहर,एससी मोर्चा जिला प्रधान बलविंदर सिंह राईयांवाल,मंडल प्रधान चेतन सूरी,युवा मोर्चा के मंडल प्रधान सुमंग शर्मा,जिला महासचिव एडवोकेट चन्दर शेखर,जगदीश शर्मा,अशोक माहला,अश्वनी तुली,एडवोकेट पियूष मनचंदा,राजविंदर पासी,कमलजीत प्रभाकर,विशाल सोंधी,आकाश कालिया कुमार गौरव महाजन,भीषम सूद,अनुराग मल्होत्रा,धर्मबीर बॉबी,शुशील भल्ला,शाम अग्रवाल,राजन ठीगी,राजू शर्मा,निरशाद,अरमान आदि ने विवेक सिंह सनी बैंस की नियुक्ति का सवागत किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *