पंजाबः इस जिले में कबड्डी मैच के दौरान चली गोलियां….

कपूरथला: कपूरथला के गांव बूट में उस समय पर दहशत का माहौल बन गया, जब पुरानी रंजिश को लेकर कबड्डी मैच के दौरान गोलियां चल गई। इस फायरिंग के दौरान 2 नौजवान बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला दाखिल करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक गांव बूट में धार्मिक मेले के दौरान कबड्डी का मैच चल रहा था।

इस दौरान अमनदीप सिंह पुत्र लहिंबर सिंह निवासी गांव तलवन, जालंधर और विसाखा सिंह के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई। इसके बाद अमनदीप सिंह के साथ उसके साथियों ने विसाखा सिंह पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस दौरान विसाखा सिंह के साथ अमनदीप सिंह को भी गोली लग गई, जिस कारण दोनों बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *