पंजाब में आज से गर्मी से राहत की उम्मीद, हो सकती है बारिश

चंडीगढ़ : पंजाब को सोमवार से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने संभावना जताई कि राज्य के माझा और दोआबा क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद है। मंगलवार को पूरे राज्य में हवाएं चलेंगी, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। रविवार को सबसे गर्म मुक्तसर रहा, यहां का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में रविवार को भी मौसम के तेवर तीखे रहे। मुक्तसर के अलावा पंजाब के कई जिलों में तापमान मई महीने में 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। पहली बार मई के पहले 15 दिन में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बठिंडा में 46.8, अमृतसर में 46.1, फिरोजपुर में 46.9, होशियारपुर में 46.1, बरनाला में 46.4 और लुधियाना में 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *