सुनील जाखड़ BJP में हो सकते हैं शामिल!

चंडीगढ़: पंजाब में कांग्रेस को जल्द एक और बड़ा झटका लग सकता है. सूत्रों के मुताबिक, दो दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले सुनील जाखड़ जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इस्तीफा देने के बाद सुनील जाखड़ ने सोनिया गांधी से अपील भी की थी कि पंजाब को बख्श दीजिए.

पूर्व कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने शनिवार को कहा था कि सोनिया गांधी आप राजनीति पूरे देश में कर लीजिए, लेकिन पंजाब को बख्श दीजिए. उन्होंने आगे कहा था अंबिका सोनी से पूछ लीजिए कि Sikhism क्या है? जिनको पंजाब के बारे में पता नहीं है, दिल्ली में बैठे उन नेताओं ने पंजाब का बेड़ा गर्क किया है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *