आदमपुर पुलिस ने 2 नौसरबाजों और वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार…

जालंधर (वरुण)। थाना आदमपुर की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी और 2 नौसरबाजो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान किशन कुमार पुत्र रमेश कुमार वासी धालीवाल कादिया वरिंद्र कुमार उर्फ गोल्डी पुत्र लेखराज वासी जोगिंदर नगर के तौर पर बताई जा रही है। 

थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को गांव कपूर में बेसन की चक्की चलाने वाला अशोक कुमार पुत्र सरदारी लाल वासी  ग्रीन पार्क ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उक्त आरोपियों ने उसे फोन कर 40 बोरियां चना दाल का आर्डर दिया था और पैसे डिलीवरी पर देने तय हुए थे दोनों आरोपियों ने पहले बड़ी चालाकी से दाल की बोरियां एक दुकान में रखवाई और बाद में पैसे लेने के लिए डिलीवरी वाली  गाड़ी को  अपने पीछे आने का कह कर मौके से फरार हो गए। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। 

इसी तरह एनडीपीएस एक्ट के मुकदमा नंबर 113 में वांछित आरोपी सागर पुत्र थॉमस वासी  लसेडीवाल  को काबू कर माननीय अदालत में पेश कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *