नवजोत सिंह सिद्धू की बढ़ी मुश्किलें, रोड रेज मामले में एक साल की जेल

नई दिल्ली. 1988 के रोड रेज मामले में पंजाब के कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की सज़ा सुनाई है. बता दें कि इस केस में सिद्धू को पहले हत्या के आरोपों से बरी कर दिया गया था, लेकिन मृतक को स्वेच्छा से चोट पहुंचाने का दोषी ठहराया गया था. पीड़ित के परिवार ने इस केस में सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर पुराने आदेश पर दोबारा विचार करने की मांग की थी. उस वक्त सिंद्धू को सिर्फ एक हजार जुर्माना देने के बाद बरी कर दिया गया था.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *