लूटपाट करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार….

जालंधर (वरुण)। थाना लांबड़ा की पुलिस ने चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विक्रम महे उर्फ विकास पुत्र परमजीत, राजेश कुमार उर्फ राजा पुत्र राम लुभाया, रजिंदर सिहं पुत्र हरभजन सिहं निवासी मिट्ठापुर के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए डीएसपी सुखपाल सिंह रंधावा, थाना लांबड़ा प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि एएसआई निरंजन सिंह पुलिस पार्टी सहित पिंड वडाला पुली के निकट नाकेबंदी दौरान मौजूद थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि विक्रम महे, राजेश कुमार, रजिंदर सिहं जो कि चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हए 3 आरोपियों को काबू किया। पूछताछ करने पर इन्होंने माना कि 6 मई को एक व्यक्ति से मोबाइल फोन की छीना झपटी की थी। इसके इलावा इन्होंने और 4 वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों के कब्जे से 2 मोटरसाइकिल, वारदात में इस्तेमाल किया सामान बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *