जालंधरः गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी भयानक आग, डेढ़ साल के बच्चे सहित 2 की मौत….

जालंधर (हर्ष)। जालंधर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। लम्मा पिंड चौक के नज़दीक सरकारी स्कूल के पास घर में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। जिसमें 1 व्यक्ति सहित डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई और 2 झुलस गए। मृतक की पहचान राज कुमार वासी बिहार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार घर में सिलेंडर की गैस लीक हो रही थी। जैसे ही घर के किसी सदस्य ने गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की तो आग भड़क उठी और पूरे घर में फैल गई।

जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भेज दिया है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *