एनवाईके युवाओं के लिए आयोजित करेगा 3 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

ऊना/सुशील पंडित: नेहरु युवा केंद्र ऊना तथा इन्वेस्टर एजुकेशन एंड प्रोटक्शन फंड अथॉरिटी, कॉरपोरेट कार्यक्रम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संयुक्त रुप से युवाओं को निवेश शिक्षा जागरूकता तथा संरक्षण के प्रति क्रियाशील करने हेतु उतर भारत के 8 राज्यों के 50 जिलों के 150 चयनित विकास खंडों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य युवा स्वयंसेवकों व युवा मंडलों के प्रतिनिधियों को सरकार की निवेश योजनाओं के बारे में जानकारी के साथ-साथ फाइनेंशियल फ्रोड तथा उनके निधान हेतु सरकारी सहायता के बारे में प्रशिक्षित करना है। इस पायलट योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के ऊना, मंडी, धर्मशाला, हमीरपुर व सोलन जिला का चयन किया गया है, जिसमें  नेहरू युवा केंद्र 23 से 25 मई को विकास खंड बंगाणा 28 से 30 में विकास खंड अंब, भरवाई तथा 31 मई से 2 जून तक जिला मुख्यालय पर 3-3 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें 240 युवा स्वयंसेवी व युवा  मंडल प्रतिनिधि भाग लेंगे।
कार्यक्रम के दौरान बैंक पोस्ट-ऑफिस इंश्योरेंस तथा अन्य वित्तीय संस्थानों व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा युवाओं को उपरोक्त विषय के अंतर्गत जानकारी प्रदान की जाएगी ताकि युवा भारत सरकार की वित्तीय योजना निवेश के अवसरो तथा इससे जुड़े हुए जोखिमों के प्रति जागरूक हो सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *