जालंधरः चालू भट्टियों सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

जालंधर (वरुण): थाना मेहतपुर की पुलिस ने देसी शराब की भट्ठियों लाहन और अवैध शराब सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गोसूवाल, जोगिंदर सिहं पुत्र सूरजन सिंह निवासी कंनिया हुसैनी के तौर पर बताई गई है। डीएसपी जसबिंदर सिंह, थाना प्रभारी मोहिंदर पाल ने बताया कि एएसआई बलविंदर सिहं ने पुलिस टीम सहित गोसूवाल टिब्बा पर मौजुद थे तभी से गु सूचना मिली की सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा  दारू की भट्टी चला रहा है पुलिस ने सुक्खा को चालू भट्ठी, 20 किलो ग्राम लाहन, 3 बोतलें अवैध शराब सहित काबू कर लिया। 

इसी तरह एएसआई सरुप सिंह ने पिंड गोसूवाल टिब्बा से जोगिंदर सिहं को चालू भट्ठी, 50 किलोग्राम लाहन, 8 अवैध बोतलें शराब सहित काबू किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *