केवीके में कृषि प्रसार कार्यक्रम आयोजित

Written by

in

देश की उन्नति में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बेहद जरुरी – मनोज श्रीवास्तव
ऊना/सुशील पंडित : पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय हमीरपुर के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके)  रामपुर में क्षेत्रीय प्रबंधक आंचल कार्यालय शिमला मनोज कुमार की अध्यक्षता में कृषि प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि प्रसार कार्यक्रम में ऊना जिला के 60 स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया और महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।  मनोज श्रीवास्तव  ने बताया कि इस एग्री एक्सपो का मुख्य उद्देश्य किसानों और ग्रामीण महिलाओं तक पहुंच सुनिश्चित करके बैंक की विभिन्न स्कीमों की जानकारी प्रदान करना है। एग्री एक्सपो के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को समूहों के गठन, वित्तीय सहायता और रोजगार की शुरुआत करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है। यदि प्रत्येक घर की महिला आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो उसका घर संचालन के साथ-साथ देश तरक्की में भी योगदान बढे़गा।
इस एग्री एक्सपों में पीएनबी के अधिकारियों द्वारा स्वयं सहायता समूहों और किसानों को कृषि क्षेत्र में संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान और महिलाएं लाभान्वित होकर अपनी आर्थिकी को मजबूत बना सके।क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आष्टमा डयूटी, इंसिडेंटल शुल्क़, सिबिल शुल्क सहित अन्य समस्याओं को सुना और उच्च अधिकारियों के समक्ष बात रखने का आश्वासन दिया ताकि महिलाओं को संबंधित समस्याओं से राहत मिल सके।
इस दौरान आरसेटी और कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे भी जानकारी दी गई। साथ ही, कृषि विभाग द्वारा मशीनी उपकरणों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों को प्रशस्ति पत्र और एक पौधा देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, उप महाप्रबंधक रजनीश वासुदेवा, आंचल कार्यालय शिमला से राजेंद्र पाॅल, मंडल कार्यालय हमीरपुर से अरविंद कुमार, एलडीएम लहरी मल, मुख्य प्रबंधक पीएनबी ऊना पीयूष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *