ऊना से अपहरण किए गए हरदीप केस में युवक व युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया गया पेश

Written by

in

 एफएसएल की टीम व पुलिस नंगल श्री आनंदपुर साहिब नहर में कर रही है जांच इकट्ठे किए जा रहे सबूत
अपहरण किए गए युवक कि नहीं मिली अब तक डेड बॉडी
  दोनों आरोपी कोर्ट में पेश, चार तक रिमांड 
ऊना/सुशील पंडित :  हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव अप्पर अरनियाला के हरदीप उर्फ जिया के अपहरण मामले में पुलिस ने तीन युवकों सहित एक युवती को भी अरेस्ट किया है। पुलिस द्वारा पिछले कल इस मामले में दो युवकों को कोर्ट में पेश किया था, जबकि इस मामले में एक अन्य युवक और युवती को भी हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से गिरफ्तार कर पुलिस बीती देर रात ऊना लाई। जिनका देर रात क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मेडिकल करवाए जाने के बाद आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच इन दोनों को ऊना कोर्ट में पेश किया गया। दोनों अभियुक्तों को कोर्ट ने चार तारीख तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को पेश किया। आपको बता दें कि पिछले कल एसपी ऊना राकेश सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए अपहरण किए गए युवक हरदीप की हत्या किए जाने की आशंका जताई की थी, क्योंकि पकड़े गए युवकों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने युवक को नहर में फैंक दिया था।जिसके चलते आज पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम द्वारा नंगल से आनंदपुर साहिब जाने वाली नहर में जाकर सबूत इकट्ठा किए। इस दौरान पुलिस की कई टीमें भी साथ में मौजूद रहीं ।
आपको बता दें की आरोपियों द्वारा अपहरण किए युवक हरदीप उर्फ जिया का वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर डाला गया था। वीडियो में हरदीप के साथ मारपीट की गई थी इसके बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किए जाने के बाद इस मामले में चारों अभियुक्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। फिलहाल पुलिस हरदीप की तलाश कर रही है। दोनों मुख्य अभियुक्तों का कोर्ट ने चार तारीख तक रिमांड दिया है रिमांड के बाद अब इस मामले में अहम खुलासे होने की उम्मीद है, कि इन आरोपियों ने अपहरण किए गए युवक के साथ किस तरह बर्बरता की है। इस मामले में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आ रहा है फिलहाल पुलिस मामले में किसी भी समय प्रेस वार्ता कर मामले से पर्दा उठा सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *